फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के 'बल' से केजरीवाल को हराएगी नूपुर

Thu, 29 Jan 2015 12:42 PM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को टक्कर दे रही नूपुर शर्मा को जीत दिलाने ‘देहरादून’ दिल्ली पहुंच गया है।
विज्ञापन


पहुंचे भी क्यों नहीं, नूपुर देहरादून की नातिन जो है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नई दिल्ली सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही नूपुर का ननिहाल दून के बेनी बाजार में है।

गर्मी की हर छुट्टी नाना के घर बिताने वाली नूपुर को टिकट मिलते ही दून से मामा-मामी, ममेरे भाई-बहन, रिश्तेदार यहां तक कि कई परिचित भी दिल्ली पहुंच गए। अब ये सभी अपनी नातिन, भांजी को विधानसभा में दून का सिर ऊंचा करते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


ओल्ड सर्वे रोड पर रहने वाली नूपुर की मामी सुषमा महर्षि ने बताया कि प्रचार में पूरा परिवार जुटा हुआ है। बच्चों ने तो बहन के प्रचार में दिन-रात एक कर दिया है। वे सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक लगे रहते हैं।

अमेरिकन कंपनी से आया जॉब ऑफर

सुषमा ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी काव्या को एक अमेरिकन कंपनी से जॉब ऑफर आया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। वह फिलहाल नूपुर के चुनाव पर फोकस रखना चाहती है।

27 वर्षीय बेटा कुशाग्र लंदन से फाइनेंस में मास्टर्स के बाद पूरा ध्यान सिर्फ बहन के प्रचार-प्रसार में लगा रहा है। नूपुर के बड़े मामा अश्विनी महर्षि का बेटा करन भी जर्मनी से बहन के प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचा हुआ है। दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही नूपुर की बहन राशि भी प्रचार में जुटी है।

नूपुर का ननिहाल
घर: पांच, बेनी बाजार, देहरादून (नूपुर के चारों मामा अब अलग-अलग रहते हैं, लेकिन इस पैतृक घर की सभी अब भी देखभाल करते हैं)
नाना: स्व. मदन गोपाल महर्षि (वर्षों तक देहरादून के उपजिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी रहे)
नानी: स्व. माया महर्षि
माता-पिता: रूपाली-डा. विनय शर्मा (व्यवसायी)
मामा: अश्विनी कुमार महर्षि (व्यवसायी), गिरीश चंद्र महर्षि (व्यवसायी), रसमणि महर्षि (व्यवसायी), राजीव महर्षि (व्यवसायी-राजनेता)
मामी: मृदुला महर्षि, रेनू महर्षि, पूजा महर्षि, सुषमा महर्षि
ममेरे भाई-बहन: करन, आरती, अर्जुन, कुशाग्र, काव्या (सब प्रचार कर रहे)
विज्ञापन

दून में जन्मी मां, दिल्ली में नूपुर

नूपुर की मां रूपाली का जन्म देहरादून में ही हुआ था। यहीं वे पली-बढ़ीं। डीएवी महाविद्यालय से डबल एमए किया। इसके बाद दिल्ली के व्यवसायी डॉ. विनय शर्मा से उनकी शादी हुई।

दिल्ली में ही 23 अप्रैल 1985 को नूपुर का जन्म हुआ। अब नूपुर के मामा अश्विनी और राजीव दून में ओल्ड सर्वे रोड पर रहते हैं। गिरीश महर्षि जाखन में, जबकि रसमणि दिल्ली में।

डूसू अध्यक्ष रही नूपुर
नूपुर पढ़ाई में भी बेहतरीन छात्रा रहीं। मामा राजीव महर्षि ने बताया कि नूपुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और एलएलबी किया। इसके बाद वह एलएलएम करने लंदन स्कूल आफ इकोनामिक्स चली गई।

वर्ष 2008 में नूपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ीं और 2008-09 में ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) की अध्यक्ष भी चुनी गईं। 2010 में भारतीय जनता युवा मोर्चा की मीडिया सहप्रभारी और 2013 में दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की स्थायी कार्यकारिणी सदस्य बनाई गईं।

बचपन से थे नेतृत्व के गुण
देहरादून की ईसी रोड पर रहने वाली मीना हरि दूर के रिश्ते में नूपुर की नानी और संजय कुमार मामा लगते हैं। मीना ने बताया कि बचपन से ही नूपुर में लीडरशिप का गुण था, अपने इस गुण की वजह से वो सभी बच्चों में अलग दिखती थी। संजय ने बताया कि सच्चाई से उसका सब बोल देने वाला स्वभाव मोहल्ले वालों को बेहद पसंद था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें