फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फोटो- भाजपा ने राम मंदिर पर धर्म ध्वज फहराने पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा प्रदेश कार्यालय में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का मना जश्न
विज्ञापन

-प्रदेश महामंत्री ने कहा, आज का दिन विश्व में सनातन का स्वर्णिम इतिहास लिखने वाला

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के क्षणों को जय उद्घोष एवं मिष्ठान वितरण के साथ मनाया। पीएम मोदी की मौजूदगी में राम मंदिर निर्माण की पूर्णता से गदगद और भाव विभोर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर राम भजन गाकर एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बलबीर रोड स्थित कार्यालय में हुए इस जश्न के अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने आज के दिन को विश्व में सनातन का स्वर्णिम इतिहास लिखने वाला बताया। उन्होंने कहा कि 400 वर्षों के संघर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर जनता के लिए खुल गया था। इसी क्रम में मंगलवार को मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराने के साथ मंदिर निर्माण ने पूर्णता को प्राप्त किया है।
विज्ञापन


परिहार ने कहा कि यह पल दुनिया भर के 140 करोड़ सनातनियों की तरह देवभूमिवासियों के लिए भी गौरवमयी और अविस्मरणीय है। अब राम मंदिर की धर्मध्वजा, देश में राम राज की स्थापना का युगों-युगों तक अहसास कराती रहेगी। साथ ही सनातन के दिव्य विचारों एवं संस्कारों के प्रसार से मानव कल्याण का संदेश संसार के कोने-कोने तक पहुंचाती रहेगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष रूचि भट्ट, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, राजकुमार पुरोहित, धीरेंद्र पंवार, कुलदीप बहुखंडी, दिलीप कंडारी, नेहा शर्मा, अनूप रावत, चंडी प्रसाद बेलवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें