फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में अब रात में भी हो रही शहर की सफाई और कूड़ा उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर और हरबर्टपुर शहर में अब रात में भी सफाई और कूड़ा उठान शुरू कर दिया गया है। वहीं, हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेकपोस्ट पर तीन शिफ्ट में सफाई की जा रही है। रात में फॉगिंग और कीटनाशक का भी छिड़काव किया जा रहा है। चारधाम यात्रा के मद्देनजर विकासनगर और हरबर्टपुर नगरपालिका प्रशासन ने यह व्यवस्था की है।
विज्ञापन


पहले केवल हरिद्वार और ऋषिकेश से चारधाम यात्रा बसों का संचालन किया जा रहा था। वहीं, परिवहन विभाग का चेकपोस्ट भी उत्तरकाशी जिले के डामटा में था। इस बार हरबर्टपुर बस अड्डे से बसों का संचालन, पंजीकरण, ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड की जांच शुरू की गई है। डामटा से चेकपोस्ट को भी कटापत्थर में शिफ्ट किया गया है। पहले चारधाम यात्रा वाहन विकासनगर में लांघा रोड से सीधा उत्तरकाशी की ओर निकल जाते थे। अब यात्रा बसों के संचालन और चेकपोस्ट बनने से यात्री हरबर्टपुर और विकासनगर में भी रुक रहे हैं। प्रतिदिन 300 से अधिक वाहन बस अड्डे पर पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान और जिला प्रशासन ने विकासनगर और हरबर्टपुर नगरपालिका प्रशासन को 24 घंटे स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए थे। विकासनगर पालिका क्षेत्र में अब तीन शिफ्ट में सफाई की जा रही है। रात में सफाई के बाद कूड़ा उठान भी किया जा रहा है। कटापत्थर चेकपोस्ट पर सड़क और शौचालयों की सफाई की जा रही है। उधर, हरबर्टपुर पालिका क्षेत्र में तीन शिफ्ट में सफाई और कूड़ा उठान हो रहा है। बस अड्डा परिसर में रात की शिफ्ट में फॉगिंग और कीटनाशक का भी छिड़काव किया जा रहा है।
अधिशासी अधिकारी विकासनगर बीपी भट्ट ने बताया कि तीन शिफ्ट में शहर की सफाई की जार रही है। रात को सफाई के साथ कूड़ा एकत्र कर सीधा ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेजा जाता है। कटापत्थर चेकपोस्ट पर भी दिन में तीन बार शौचालयों की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी हरबर्टपुर बीएल आर्या ने बताया कि तीन शिफ्ट में शहर की सफाई और कूड़ा उठान किया जा रहा है। बस अड्डा परिसर में प्रत्येक शिफ्ट में पांच-पांच सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रात की शिफ्ट में सफाई के साथ फॉगिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें