फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाड़ी देगी आपको 'दर्द'

Sat, 24 Aug 2013 11:24 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है। यह डॉलर 64.55 के स्तर को भी पार कर चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में कार रखने वालों को भी रोना पड़ेगा। साफ है कि अगर आपकी गाड़ी को कोई हल्का-फुल्का डैमेज भी आया है और सर्विस सेंटर जाते हैं तो यह भी आपकी जेब पर पहले के मुकाबले भारी पड़ने वाला है।

पिस्टन टूट गया हो या रिम बदलवाने हों, आपकी जेब पर हजारों का बोझ बढ़ेगा। दरअसल, ज्यादातर स्पोर्ट्स, लग्जरी कारों के कंपोनेंट्स, एक्सेसरीज बाहर के हैं। ऐसे में एक्सेसरीज बदलवाने, कंपोनेंट बदलवाने के लिए अब पहले के मुकाबले चपत ज्यादा लगेगी।
विज्ञापन


10 हजार किलोमीटर पर एक सर्विस
अगर आपकी गाड़ी एक साल पुरानी हो गई है और औसतन 10 हजार किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है तो समझ जाइए कि अब इसे सर्विस की जरूरत है। यह बात जरूर है कि सर्विस चार्ज अब पहले के मुकाबले अधिक होगा।

सर्विस चार्ज के 6000
यूं तो सर्विस चार्ज गाड़ी के लिहाज से तय होता है। गाड़ी 3 सिलेंडर है या 4 सिलेंडर, या इसमें कौन सी दिक्कत पेश आ रही है, इसके मद्देनजर सर्विस चार्ज कम या ज्यादा हो सकता है। लेकिन औसतन एक बार में सर्विस चार्ज के तकरीबन 5000-6000 रुपये तक खर्च होते ही हैं।
विज्ञापन

- डीएस नेगी, वर्कशाप मैनेजर, डीडी मोटर्स

डुप्लीकेट का डर
एक लग्जरी कार के वर्कशॉप मैनेजर बताते हैं कि केवल कंपनी के सर्विस सेंटर पर ही ओरिजिनल पार्ट मुहैया हो सकते हैं। बाहर के सर्विस सेंटर बेशक चार्ज कम लें, लेकिन वहां ओरिजिनल पार्ट नहीं मिलेंगे। इससे एक बार में सर्विस चार्ज बेशक कम पड़े, लेकिन गाड़ी के बार-बार खराब होने के चांस बढ़ जाएंगे।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें