फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खतरे' में है देहरादून का कैंट एरिया

Sat, 24 Aug 2013 10:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की के वेश में दो युवक देहरादून के संवेदनशील कैंट एरिया में घूमते दिखाई दिए। संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने कैंट कोतवाली पुलिस को लड़की वेशधारी युवकों की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर कैंट कोतवाली ले आई, जहां पूछताछ के दौरान दोनों के बहरूपिया होने की बात सामने आई। देर शाम पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया।

शुक्रवार को संतलादेवी क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे दो युवक लड़की का वेश बनाकर घूम रहे थे। आर्मी क्षेत्र के आसपास ही वेश बदलकर दो युवकों के बार-बार चक्कर लगाने पर स्थानीय लोगों को दोनों पर संदेह हुआ। जिसकी सूचना लोगों ने तत्काल कैंट कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन


संवेदनशील क्षेत्र में लड़की के वेश में युवकों के घूमने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस टीम को कोतवाली से मौके पर भेजा गया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों युवक वहीं पर घूमते दिखे। जिनसे पूछताछ करने पर वे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

संदेह होने पर पुलिस दोनों को कैंट कोतवाली ले आई। जहां दोनों के पास से विभिन्न थानों से मिले बहुरूपिया होने के प्रमाण मिले। पूछताछ में दोनों की पहचान श्रवण कुमार पुत्र बालूनाथ ग्राम गोरावा, थापा इंगोरिया उज्जैन और कैलाश नाथ पुत्र चंद्रनाथ ग्राम पडियार बेड़ी थाना इंगोरिया, उज्जैन के रूप में हुई है। जिनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि पूछताछ के बाद उनके जवाबों की पुष्टि होने के बाद देर शाम दोनों को छोड़ दिया गया।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें