फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन आज

Wed, 02 Jul 2014 10:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/ हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की तीन विधानसभाओं के लिए होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों का नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल होगा।
विज्ञापन


CM का नामांकन दाखिल करेंगे हरीश धामी
धारचूला से उम्मीदवार मुख्यमंत्री हरीश रावत का नामांकन पत्र उनके प्रस्तावक के रूप में निवर्तमान विधायक हरीश धामी दाखिल करेंगे।

इस दौरान रावत की पत्नी रेणुका रावत, उपचुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक यशपाल आर्य भी मौजूद रहेंगे। जबकि सोमेश्वर सीट पर रेखा आर्य और डोईवाला में हीरा सिंह बिष्ट नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय धारचूला में मौजूद रहेंगे। एम्स के डाक्टरों ने मुख्यमंत्री को फिलहाल कुछ दिन और आराम की सलाह दी है।

उम्मीद है मुख्यमंत्री 10 जुलाई तक देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने नामांकन और चुनाव की कमान उनके लिए सीट छोड़ने वाले विधायक हरीश धामी को सौंपी है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री इंदिरा ह्दयेश सोमेश्वर में बतौर पार्टी पर्यवेक्षक रेखा आर्य के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगी। वह सोमेश्वर विधानसभा सीट की प्रभारी मंत्री भी है।

धारचूला में कांग्रेसी दिग्गजों का डेरा
कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी डोईवाला में कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में नामांकन कराने के लिए कुमाऊं के कई कांग्रेसी दिग्गजों ने धारचूला में डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा पिछले तीन दिनों और पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने दो दिन से धारचूला में जमे हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के भी पहुंचने की उम्मीद है। सल्ट के पूर्व विधायक रंजीत रावत भी धारचूला में हैं।

हरीश धामी का कहना है कि धारचूला से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने के चलते जनता में उत्साह है कि मुख्यमंत्री को चुनाव प्रचार के लिए आने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। उनका चुनाव स्वयं जनता लड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें