लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 19 अप्रैल तक चलने वाली प्रक्रिया में प्रत्याशी पहले दिन से ही नामांकन पत्र लेने के साथ ही नामांकन भी करा सकेंगे।
टिहरी संसदीय क्षेत्र का नामांकन देहरादून में, पौड़ी सीट का पौड़ी में और हरिद्वार संसदीय सीट के प्रत्याशी हरिद्वार में नामांकन करा सकेंगे।
राजधानी में तैयारियां पूरी
राजधानी दून में नामांकन जमा किए जाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि नामांकन जमा करने के लिए प्रत्याशी के साथ पांच लोग ही अंदर आ सकते हैं।
मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी के लिए एक प्रस्तावक जरूरी है। निर्दलीय प्रत्याशी अपने साथ 10 प्रस्तावक लाने होंगे।