फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehardun: बार एसोसिएशन चुनाव...नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी, 28 फरवरी को होगी मतगणना

Fri, 16 Feb 2024 02:54 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव  27 फरवरी को होने हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन
देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव क लिए नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रत्याशी आलोक घिलिडियाल समर्थकों संग अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। 27 फरवरी को बार एसोसिएशन देहरादून के चुनाव होंगे, जिसके लिए आज 16 फरवरी से नामांकन शुरू हो गए हैं। जबकि 28 फरवरी को मतगणना होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछने लगी है। इस बार भी अधिवक्ता नेताओं में से कुछ नए पुराने चुनिंदा चेहरे ही किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। वर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा भी अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि को लेकर मैदान में उतरेंगे। इस बार उनके नाम पुरानी जेल परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर के लिए भूमि मुहैया कराने की उपलब्धि है। पिछली बार किन्हीं कारणों से किस्मत आजमाने से चूके बार के एक बड़े नेता इस बार ताल ठोकने के पूरे मूड में नजर आ रहे हैं।

मुद्दे इस बार भी पहले जैसे ही
बार एसोसिएशन के 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुनाव  27 फरवरी को होने हैं। मुद्दे इस बार भी पहले जैसे ही हैं। इनमें बार बेंच में समन्वय, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बीमा आदि शामिल हैं। जबकि, लंबे समय से चली आ रही अधिवक्ताओं के चेंबर की मांग इस बार पूरी होने वाली है। पिछले दिनों कैबिनेट ने पुरानी जेल में पांच बीघा जमीन को लीज पर देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand : बदलेगा अधिनियम, अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों को भी तबादलों की जद में लाने की तैयारी
विज्ञापन


अब वर्तमान कार्यकारिणी इस फैसले को भुना पाएगी या नहीं इस बात का फैसला तो फरवरी के अंत में ही होना है। पुराने मुद्दों में से अब भी कई ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से पूरा नहीं किया जा सका है। कुछ साल पहले पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल के प्रयास से मौजूदा कचहरी में सैकड़ों चेंबर बनाए गए थे। इनमें ज्यादातर का निर्माण पूरा किया जा चुका है जबकि बहुत से अब भी बनने से बाकी हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार हजार अधिवक्ता इस बार मतदान करेंगे। इसके लिए मतदाताओं की सूची भी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें