फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर के पद पर नहीं मिलेगा प्रमोशन

Sun, 15 Feb 2015 07:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन देहरादून जिले के प्राथमिक सहायक अध्यापकों को हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन


दुर्गम में जगह नहीं होने के कारण मामला लटक गया है। ऐसे में जूनियर सहायक अध्यापक के पद पर ही प्राथमिक शिक्षक पदोन्नति पा सकेंगे।

हेडमास्टर के पद नहीं है खाली
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी के अनुसार प्राथमिक सहायक अध्यापकों की प्राथमिक हेडमास्टर और जूनियर सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति होनी है। लेकिन जिले में प्राथमिक हेडमास्टर का दुर्गम में कहीं भी पद रिक्त नहीं है।
विज्ञापन


नियमानुसार प्राथमिक हेडमास्टर पदोन्नत होने पर दुर्गम में तैनाती दी जाती है। पद खाली न होने से फिलहाल प्राथमिक हेडमास्टर के पद पर पदोन्नति नहीं हो सकेगी। अभी सिर्फ जूनियर सहायक अध्यापक के पद पर ही पदोन्नत शिक्षकों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें