फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Dehradun Visit: हाई सिक्योरिटी का प्लान तैयार, बिना जांच के नहीं होगा किसी का प्रवेश, ड्रोन पर बैन

Fri, 07 Nov 2025 08:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

PM Modi Dehradun Visit: कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना जांच के नहीं जा सके। इसके अलावा केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जांच के बाद जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की रजत जयंती पर नौ नवंबर को एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसबल को एडीजी ने ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर कोई भी व्यक्ति बिना जांच के नहीं जा सके। इसके अलावा केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जांच के बाद जाने की अनुमति दी जाए। वहीं, नौ नवंबर को एफआरआई और उसके आसपास क्षेत्र में ड्रोन पर भी रोक लगाई गई।

विज्ञापन


रेसकोर्स पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग में एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार ने कहा कि वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के हर पहलू से सतर्क नजर रखी जाए। आमजन के प्रवेश और निकासी के लिए बनाए गए प्वांइटों पर हर व्यक्ति की जांच कर पूर्व निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाए। कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर सामान न ले जाए।

उत्तराखंड रजत जंयती उत्सव: सीएम धामी ने एफआरआई पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा, नौ को पहुंचेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म होने के बाद निकलने वाली भीड़ के लिए पहले ही सुरक्षा कर ली जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही पहुंचें। वीवीआईपी कार्यक्रम से पहले ही मार्ग का निरीक्षण कर सुनिश्चित करें कि वीवीआईपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो। वीवीआईपी रूट और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि स्थानों की बीडीएस और डॉग स्कवॉड टीम से जांच कराई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें