फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी ने दी उत्तराखंड को 13 हजार करोड़ की सौगात

Mon, 05 Jan 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड को नए राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात दी है। राज्य के चारों धाम को जोड़ने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से 890 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के निर्माण की उन्होंने घोषणा की।
विज्ञापन


हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट के 20वें स्थापना दिवस समारोह में गडकरी ने यह ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, विख्यात पहलवान सतपाल और ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के साथ राष्ट्रीय कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि आज चारधाम की यात्रा करना बेहद कठिन है। यात्रा के सभी रास्ते नदियों के किनारों से होकर जाते हैं, लिहाजा सभी रास्ते अधिकतर समय बंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून तक फोरलेन का निर्माण कार्य इस साल पूरा कर लिया जाएगा। पंतजलि फेज-1 और फेज-2 के पास राजमार्ग पर फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ में हाईवे के जाम से मिलेगी निजात

अर्द्धकुंभ से पहले दिल्ली-देहरादून हाईवे के फोरलेन का काम पूरा होने से हरिद्वार को बड़ी राहत मिलेगी। अर्द्धकुंभ, कुंभ, कांवड़ और हर अन्य बड़े मेले में धर्मनगरी जाम से जूझती है। हाईवे तो जाम हो ही जाता है, शहर के अन्य मार्गों पर भी चलना मुश्किल होता है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी की ओर से सोमवार को पतंजलि योगपीठ में हाईवे को फोरलेन करने का काम इसी साल पूरा कराए जाने की बात कही गई है। हाईवे फोरलेन का काम पूरा होने के मामले पर मुख्यमंत्री हरीश रावत तो यहां तक कह चुके थे कि यह ऐसा प्रश्न है, जिस पर चुप्पी साधनी पड़ती है। हरिद्वार में 2016 में अर्द्धकुंभ होना है।

अर्द्धकुंभ के प्रमुख स्नानों पर करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। ऐसे में टूटा-फूटा हाईवे बड़ी मुसीबत माना जा रहा था। अर्द्धकुंभ 2010 में भी प्रमुख स्नानों पर हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया था और लाखों लोग धर्मनगरी पहुंचने के बजाए सड़कों पर ही फंसे रहे थे। तब से ही हाईवे के फोरलेन किए जाने की जरुरत महसूस की जा रही है। लेकिन हाईवे फोरलेन का काम इतनी धीमी गति से चला कि लोग कहने लगे थे कि अर्द्धकुंभ तक काम पूरा नहीं हो पाएगा लेकिन अब केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के बयान के बाद हाईवे का काम अर्द्धकुंभ से पहले पूरा होने की उम्मीद जगी है।

-केंद्र में कांग्रेस की सरकार के चलते हाईवे का काम ठप पड़ा था। भाजपा सरकार ने आते ही हाईवे के काम को गति दी। नितिन गड़करी जी के सामने यह मुद्दा उठाया गया था। उन्होंने इसी साल फोरलेन का काम पूरा होने का भरोसा दिलाया है। इससे हरिद्वार और अन्य शहरों को जाम से निजात मिलेगी।
- मदन कौशिक, विधायक हरिद्वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें