फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नितिन भदौरिया बने रहेंगे एमएनए देहरादून

Mon, 17 Oct 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नगर निगम देहरादून - फोटो : file photo
विज्ञापन
नितिन भदौरिया नगर निगम देहरादून में मुख्य नगर अधिकारी के पद पर पूर्ववत बने रहेंगे। भदौरिया का हाल में ही पिथौरागढ़ तबादला हुआ था।
विज्ञापन


उन्हें डीएम पिथौरागढ़ बनाया गया था, लेकिन उन्होंने तबादले पर जाने से मना कर दिया। शासन ने रविवार को पांच आईएएस अफसरों की जो तबादला सूची जारी की है, उसमें भदौरिया का तबादला निरस्त कर दिया गया है और उन्हें मुख्यनगर अधिकारी के रूप में पूर्ववत तैनाती दे दी गई है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में 2005 बैच के आईएएस डा. रंजीत कुमार सिन्हा को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। डा. सिन्हा अभी तक शासन में अपर सचिव नियोजन के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2006 बैच के आईएएस सुशील कुमार का जिलाधिकारी बागेश्वर के पद पर हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्हें फिलहाल प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। भूपाल सिंह मनराल (बैच 2007) का मुख्य नगर अधिकारी देहरादून के पद हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है। मनराल अब शासन में डा. सिन्हा के तबादले से रिक्त पदों का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन


उन्हें शासन में अपर सचिव नियोजन, कार्यक्रम क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा, वाह्य सहायतित योजनाएं एवं गृह बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी, चमोली के पद पर तैनात मंगेश कुमार घिल्डियाल का तबादला जिलाधिकारी बागेश्वर के पद पर किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें