फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट, हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड को निर्यात रैंकिंग में पहला स्थान

Thu, 27 Aug 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नीति आयोग ने जारी की निर्यात तत्परता सूचकांक रिपोर्ट
  • वर्ष 2018 में उत्तराखंड से हुआ 16285 करोड़ का निर्यात
विज्ञापन
नीति आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के नौ हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड ने निर्यात रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। नीति आयोग ने निर्यात तत्परता सूचकांक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें उत्तराखंड ने 48.11 प्रतिशत अंक लेकर निर्यात में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। वहीं, पड़ोसी राज्य हिमाचल 38.85 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर व त्रिपुरा 40.79 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा है। 

विज्ञापन


हिमालयी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को पहला रैंक मिला है। इस श्रेणी में उत्तराखंड समेत त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणांचल प्रदेश, सिक्किम और मणिपुर शामिल थे। वर्ष 2018-19 में उत्तराखंड ने 16285 करोड़ का निर्यात किया था। जो पिछले वर्षों की तुलना में 73 प्रतिशत अधिक था।

प्रदेश सरकार की ओर से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात नीति बनाई जा रही है। इस नीति का प्रारूप तैयार हो चुका है। जल्द ही सरकार प्रदेश में निर्यात नीति को लागू कर सकती है। प्रदेश से सब्जी, फूड, खनिज, प्लास्टिक, रबड़, मिनरल, रसायन उत्पादों, परिवहन उपकरण, रक्षा उपकरण समेत अन्य उत्पादों का निर्यात किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में वर्ष वार निर्यात की स्थिति

वर्ष                           निर्यात (करोड़ में)
2011-12                     3530
2012-13                      6071
2013-14                      6782
2014-15                      8509
2015-16                      7350
2016-17                      6011
2017-18                      9389
20018-19                   16285

नीति आयोग की निर्यात सूचकांक रैकिंग में हिमालयी राज्यों में प्रदेश को पहला स्थान मिला है। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में उत्पाद के हिसाब से क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं। इन क्लस्टरों से निर्यात होने वाले उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें