फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र कोली: बेटा बोला-20 साल बाद मिला था पिता का प्यार, अब हमेशा के लिए छोड़ गए; परिजनों का भी छलका दर्द

Sat, 19 Sep 2026 01:43 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

निठारी कांड मामले में सह आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत से बीस साल का शिवम दर्द में है। हरिद्वार में पिता की मौत के बाद बेटे शिवम के चंद शब्दों में वर्षों की दूरी और बिछड़ने का दर्द सामने आया।
विज्ञापन
सुरेंद्र कोली के परिजन पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार पहुंचे सुरेंद्र कोली के बेटे शिवम ने भावुक होकर कहा कि बीस साल बाद उसे पिता का प्यार नसीब हुआ था, लेकिन अब पिता ही नहीं रहे। इतना कहने के बाद शिवम चुप हो गया और आगे कुछ नहीं बोला। सुरेंद्र कोली के परिजन भी मीडिया से बातचीत करने से बचते रहे।

विज्ञापन


परिवार के सदस्यों में गुस्सा और चिंता दोनों नजर आई। उनका कहना था कि निठारी कांड की चर्चा एक बार फिर शुरू होने से उनके परिवार के सामने पुराना संकट खड़ा हो सकता है। उस घटना की छाप आज भी लोगों के जेहन में है और परिवार का कहना है कि उस कांड ने उनका जीवन उजाड़ दिया था।

ये भी पढे़ं...निठारी कांड: हरिद्वार पहुंचे सुरेंद्र कोली के परिजन, मौत को बताया संदिग्ध, बेटे-भाई ने बनाई मीडिया से दूरी

परिजनों को आशंका है कि सुरेंद्र कोली की मौत के बाद निठारी कांड का मुद्दा फिर उछला तो पीड़ित परिवारों का पुराना दर्द और गुस्सा सामने आ सकता है। इसी वजह से उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत की। सुरेंद्र कोली की एक बेटी और एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा शिवम समेत परिवार के अन्य सदस्य हरिद्वार पहुंचे हैं, जबकि सुरेंद्र कोली की पत्नी हरिद्वार नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें