अस्थायी परिसर स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलित करीब 900 छात्र परिसर छोड़ कर अपने घरों चले गए थे। हालांकि वर्तमान में एनआईटी के छात्रावासों में 109 छात्रों ने वापसी कर दी है, लेकिन कक्षाएं अभी भी नहीं चल रही हैं।
बताया जा रहा है कि 30 नवंबर को आंदोलित छात्रों की एमएचआरडी (मानव संसाधन मंत्रालय) के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। इसी बीच यह चर्चा है कि एनआईटी के कुछ छात्रों को दूसरी एनआईटी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
एनआईटी उत्तराखंड ने भी छात्रों के स्थानांतरण की संभावना जताई है। हालांकि एनआईटी प्रशासन के पास इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं है। एनआईटी उत्तराखंड के कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने कहा कि कितने छात्रों को स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में उन्हें आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। कुलसचिव सुखपाल ने मंगलवार तक स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।