समारोह में जस्टिस सुधांशु धूलिया, जस्टिस आलोक सिंह, जस्टिस लोकपाल सिंह, जस्टिस शरद कुमार शर्मा, पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, पूर्व जस्टिस पीसी पंत, पूर्व जस्टिस बीएस वर्मा, पूर्व जस्टिस बीसी कांडपाल, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल, शासकीय अधिवक्ता जीएस संधू, हाईकोर्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, डॉ महेंद्र पाल, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य सचिव प्रशांत जोशी, नरेंद्र दत्त, डीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीशों के परिजन मौजूद रहे। इसके साथ ही अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अभी तक तीन पद रिक्त थे। हाल ही में तीन जजों की नियुक्ति होने के बाद अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या पदों के सापेक्ष पूरी हो गई है।