निर्मला सीतारमण ने जवानों को परोसा नाश्ता
केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-चीन सीमा पर स्थित नावीढांग और गुंजी पहुंचकर सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद जवानों को नाश्ते की प्लेट परोसकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री सोमवार को सेना के हेलीकॉप्टर से सीमांत क्षेत्र के नावीढांग और गुंजी पहुंचकर सेना की चौकियों का निरीक्षण कर सैनिकों से वार्ता की। उन्होंने सीमा पर तैनात कुमाऊं स्काउट, आर्टिलरी और पंजाब रेजीमेंट, पायनियर, वन आर्चर, 30 मोबाइल कंपनी के जवानों के बीच गई।
जहां उन्होंने अपने हाथ से जवानों को नाश्ते की प्लेट परोसी। केंद्रीय रक्षा मंत्री को अपने बीच पाकर सीमा पर तैनात जवान गदगद नजर आए।