फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल अखाड़ा विवाद: पुलिस पंजाब में दे रही दबिश और फरार महंत हरिद्वार पहुंच कार्यक्रम में हुए शामिल

Thu, 25 Aug 2022 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोपी चारों महंतों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में निर्मल अखाड़े के विवाद में न्यायालय से फर्जीवाड़े के आरोपी चार महंतों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होते ही वह हरिद्वार से फरार हो गए। हरिद्वार पुलिस आरोपी महंतों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। मगर बृहस्पतिवार को पुलिस की दबिश पर तब सवाल उठने लगे जब आरोपी एक महंत एक धार्मिक कार्यक्रम में मंच पर बैठे हुए नजर आए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक साल 2019 में निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने महंत जगजीत सिंह निवासी निर्मल संतपुरा कनखल, महंत मोहन सिंह निवासी भजनगढ़ आश्रम खड़खड़ी, महंत बलवंत सिंह निवासी सुखदेख कुटी कनखल और महंत गोपाल सिंह निवासी निर्मल अखाड़ा संत एवेन्यू जीटी रोड अमृतसर ने केनरा बैंक की शाखा कनखल स्थित शाखा में श्रीपंचायती अखाड़ा निर्मल कनखल हरिद्वार के नाम से गैरकानूनी रूप से बैंक खाता खोलकर 50 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन करने का आरोप लगाया। 

इसके बाद ही आरोपी चारों महंतों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हैं। आरोपी महंत हरिद्वार से फरार हो गए थे। पुलिस फरार महंतों की तलाश में पंजाब तक भी दबिश दे चुकी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में फर्जीवाड़े में फरार एक महंत जगजीत सिंह मंच पर बैठे हुए नजर आए। जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फरार महंत के हरिद्वार में होने की जानकारी पर कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने कनखल पुलिस को भी फोन किया। मगर धार्मिक कार्यक्रम होने के चलते पुलिस महंत को पकड़ नहीं पाई। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि उनके पास दरोगाओं की कमी थी। जिसके चलते वह कोई कार्रवाई नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें