निर्भया के परिजनों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत से दिल्ली में भेंट की। इस मौके पर परिजनों ने मुख्यमंत्री के सामने यह मांग रख दी। आपको बता दें कि निर्भया ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक कॉलेज से पढ़ाई की थी।
उन्होंने कहा कि निर्भया के गुनाहगार के उत्तराखंड प्रवेश पर रोक लगाई जाए। बलात्कार से संबंधित मामले फास्ट ट्रैक कोर्ट में निस्तारित किए जाएं जिससे अपराधी को जल्दी से जल्दी सजा मिल सके। उत्तराखंड में फोरेंसिक लैब की स्थापना हो जिससे मामलों के निस्तारण में तेजी आए।
मुख्यमंत्री रावत ने निर्भया के परिजनों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों का निस्तारण फॉस्ट ट्रैक के माध्यम से हो इस संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं।