फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC का फैसला सुनकर निर्भया के साथी बोले, 'आज मिला सुकून'

Fri, 05 May 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
nirbhaya
विज्ञापन
दिल्ली के दिल दहला देने वाले निर्भया कांड में फांसी की सजा बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भया के दून स्थित संस्थान में उसके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुकून मिला है। निर्भया के टीचर भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश हैं। निर्भया ने दून के एक निजी संस्थान से बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स किया था।

बैच के कई साथी उसी संस्थान में मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी का कोर्स कर रहे हैं। उसके बैच की नीलम पुनेठा का कहना है कि जब निर्भया के साथ हुई वह बर्बरता याद आती है तो दिल दहल जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सबके दिलों में अाज भी बसी है निर्भया

nirbhaya
उन्होंने कहा कि आज सच की जीत हुई है। उनकी दोस्त को न्याय मिला है। निर्भया के बैच के दीपक, मोना और चंद्रपाल का कहना है कि मानवता की सारी हदें पार होने का यह मामला आज भी उनके दिलो-दिमाग में साए की तरह बैठा हुआ है।

उसकी कई बातें बहुत याद आती हैं। बेहद हंसमुख स्वभाव की निर्भया के साथ जैसा हुआ था, ऐसा किसी लड़की के साथ न हो। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।

निर्भया के संस्थान में प्रशासनिक अधिकारी अरविंद सिंह का कहना है कि आज भी वह सबके दिलों में बसी है। वह उनकी बेटी जैसी थी। किसी बेटी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न हो। निर्भया की दोस्त स्वाति और मेघा भी इस फैसले से खुश नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें