हो सकती है मौत
डॉ. दीपक ने बताया कि इस वायरस से दिमाग में सूजन आने पर मरीज की मौत भी हो सकती है। हालांकि, यह वायरस एक से दूसरे में तभी फैलता है जब नजदीक कॉन्टैक्ट हो। फिलहाल सरकार की ओर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
लक्षण
बुखार, सिर दर्द, कफ, गले में खराश, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत, निमोनिया और दिमाग में सूजन।
उपचार
- मरीज का इलाज लक्षण के आधार पर होता है।
- मरीज को अन्य लोगों से अलग 21 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाता है।
- अन्य लोगों को संक्रमित के संपर्क में आने से मना किया जाता है।
- मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी होता है।