फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी एयरपोर्ट पर 88 दिनों से खड़ा है नौ सीटर विमान, लैंडिंग के दौरान रन-वे से उतर गया था बाहर

Fri, 19 Jun 2020 11:35 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • 20 मार्च को लैंडिंग के दौरान रन-वे से बाहर उतर गया था विमान
विज्ञापन
नैनीसैनी एयरपोर्ट पर खड़ा विमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 मार्च को लैंडिंग के दौरान रन-वे से बाहर उतरा विमान तब से एयरपोर्ट के किनारे पड़ा हुआ है। विमान रन-वे के किनारे इतने समय से खड़ा है लेकिन, इसके बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से विमान को ठीक कर नियमित हवाई सेवा शुरू करने को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन


नैनीसैनी एयरपोर्ट पर 20 मार्च को देहरादून से यात्रियों को लेकर आ रहा विमान लैंडिंग के दौरान रन-वे के  किनारे उतर गया। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया था।


हादसे के 88 दिन बीतने के बाद भी विमान रन-वे के किनारे उसी हालत में है, जिस हालत में वह उतरा था। लोगों का कहना है कि पिथौरागढ़ की हवाई सेवा हवाई साबित हो रही है। लोगों को विमान सेवा का लाभ ही नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार खटारा विमान उड़वाकर लोगों की सुरक्षा खिलवाड़ कर रही है।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की 22 सीटर विमान संचालित करने की मांग 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पंत ने 22 सीटर विमान संचालित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम तुषार सैनी से बातचीत की। उन्होंने इसके लिए प्रशासन शासन स्तर पर बात करने को कहा। उन्होंने कहा कि नैनीसैनी हवाई सेवा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। तकनीकी खराबी की वजह से यह हवाई सेवा कई बार बाधित हो रही है, जो ठीक नहीं है।

सरकार को जल्द ही इस हवाई जहाज को बदलना चाहिए और यहां के लोगों के लिए 22 सीटर विमान की सेवा देनी चाहिए ताकि पिथौरागढ़ से देहरादून, पंतनगर और हिंडन के लिए नियमित रूप से दिन में दो बार यह सेवा शुरू हो सके। उपजिला अधिकारी तुषार सैनी ने बताया की देहरादून से हैरिटेज एविएशन की एक टेक्निकल टीम खराब जहाज को देखने आई थी। शीघ्र ही इस संबंध में अपने स्तर पर बातचीत कर हवाई सेवा को शुरू कराने की पहल करेंगे।


विमान को ठीक करने के लिए एक सप्ताह पहले हैरिटेज की टीम ने एयरपोर्ट जाकर विमान को देखा है। विमान को यहीं पर ठीक किया जाएगा। इसके बाद नियमित हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी।
-तुषार सैनी, एसडीएम सदर पिथौरागढ़। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें