फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जमीन अपनी बता सौदा कर हड़पे नौ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति से जमीन का फर्जीवाड़ा कर नौ लाख रुपये ठग लिए गए। जालसाजों ने किसी दूसरे की जमीन को अपना बताकर पीड़ित से सौदा किया था। मामले में तीन के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले में अरविंद भट्ट निवासी राजीव जुयाल मार्ग ने पुलिस मुख्यालय को शिकायत की थी। अरविंद भट्ट के पड़ोस में साजिद निवासी माजरा रहता है। वह अरविंद के ऑफिस में आया और उन्हें आरकेडिया में एक जमीन दिलाने की बात कही। वहां उसने 1540 वर्गफुट जमीन दिखाई और दिलशाद निवासी मेहूवाला की बताते हुए सौदा कर लिया। सौदे के बाद अलग-अलग किश्तों में अरविंद ने उसे और उसके साथियों को साढ़े नौ लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद में अरविंद ने जब रजिस्ट्री कराने को कहा तो वे टालने लगे।
बहुत दिन बाद उन्हें पता चला कि जिस दिलशाद की यह जमीन है, उससे तो साजिद व उसके दोस्तों ने कभी बात ही नहीं की। पुलिस ने शिकायत पत्र की जांच की तो साजिद निवासी माजरा, सारिक निवासी टर्नर रोड और तसलीम निवासी पित्थुवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें