फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग में भर्ती पदों की संख्या कम करने पर भड़के बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग में साल 2019 में निकाली 280 पदों की भर्ती की संख्या घटाकर 150 करने पर बेरोजगार भड़क गए। इस संबंध में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की ओर से रविवार को विभिन्न विधायकों व उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संघ ने चेतावनी दी कि भर्ती पदों की घटाई संख्या को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह मोनाला ने बताया कि कृषि विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से साल 2019 में 280 पदों के लिए भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई थी, लेकिन परीक्षा तिथि के तीन दिन पहले ही पदों की संख्या घटा कर 150 कर दी गई। इससे बेरोजगार युवाओं में भारी आक्रोश है। बताया कि करीब 2200 कृषि स्नातकों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। कृषि विभाग में फील्ड कर्मचारियों की भारी कमी है। बावजूद इसके सरकार पदों की संख्या कम कर कृषि एवं कृषि विकास की अनदेखी कर रही है।
इस साल अप्रैल में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने सीधी भर्ती के सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इस ओर ध्यान ही नहीं दिया गय। मौके पर शुभम पंवार, जागृति चौहान, हर्ष बालियान, योगेश मिश्रा, त्रिलोक सिंह पाल, सागर बेनीवाल, धनंजय, अंकुर, विनय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें