फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: परमिट शर्तों के विपरीत संचालित सार्वजनिक, व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ सात दिवसीय विशेष अभियान

Thu, 29 Jul 2021 10:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि परमिट के विपरीत संचालित की जा रही गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग की ओर से जारी परमिट शर्तों के विपरीत राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे सिटी बस, ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के खिलाफ सात दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले दिन परमिट शर्तों के विपरीत संचालित नौ ई-रिक्शा सीज किए गए। जांच अभियान से ई-रिक्शा, ऑटो, विक्रम संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


आरटीओ (प्रवर्तन) संदीप सैनी ने बताया कि परमिट के विपरीत संचालित की जा रही गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि जिस रूट के लिए परमिट जारी किए गए हैं उसी रोड पर ही गाड़ियों का संचालन हो सकेगा।

बता दें कि पिछले दिनों देहरादून महानगर सिटी बस सेवा संघ के पदाधिकारियों ने भी परिवहन आयुक्त समेत आला अधिकारियों को पत्र देकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी कि ई-रिक्शा, ऑटो, विक्रम संचालकों द्वारा निर्धारित रूटों के विपरीत गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुद्दे को लेकर सिटी बस संचालकों ने दो अगस्त से गाड़ियों का संचालन ठप करने की चेतावनी भी दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें