फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोकगीत, नृत्यों और पारंपरिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा निनाद महोत्सव

विज्ञापन
गढ़ी कैंट ​स्थित हिमालयन संस्कृतिक केंद्र में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह निनाद में अपन
विज्ञापन
- उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य हिमालयी राज्यों के कलाकारों ने मनमोहक झलकियां पेश कर मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून। हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में चल रहे निनाद महोत्सव में शुक्रवार को हिमालयी राज्यों का सांस्कृतिक समागम रंगों और सुरों से सराबोर रहा। ओपन थिएटर लोकगीतों, नृत्यों और पारंपरिक प्रस्तुतियों से गुलजार रहा। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और अन्य हिमालयी राज्यों के कलाकारों ने लोक विधाओं की मनमोहक झलकियां पेश कर दर्शकों का मन मोहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड संस्कृति निदेशालय के उपनिदेशक आशीष कुमार ने किया। इसके बाद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति के कलाकारों ने सत्यम शिवम सुंदरम का गायन किया। जौनसार के सुरेंद्र राणा बाउरी लोकगीत दल ने पारंपरिक तांदी गीतों और नृत्यों से वातावरण में ऊर्जा भर दी। हल्द्वानी के मोहन पांडे आंचल कला केंद्र के कलाकारों ने चांचरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के पहले सत्र में सबसे आकर्षक प्रस्तुति चक्रव्यूह का मंचन रही, जिसे डॉ. कृष्णानंद नौटियाल के निर्देशन में केदार घाटी मंडाण सांस्कृतिक ग्रुप गुप्तकाशी ने प्रस्तुत किया। जम्मू-कश्मीर नाट्यरंग ग्रुप ने भी अपनी लोक संस्कृति की शानदार झलक पेश की। अपर सचिव संस्कृति प्रदीप जोशी ने सभी कलाकारों को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निनाद के परिचर्चा सत्र में हिमालयी खानपान और विरासत विषय पर चर्चा हुई। प्रख्यात खाद्य विशेषज्ञ व इतिहासकार प्रोफेसर पुष्पेश पंत ने हिमालयी आहार संस्कृति के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उच्च हिमालय, मध्य हिमालय और तराई क्षेत्र के भोजन की विशेषताओं के साथ विश्व के पर्वतीय क्षेत्रों के खानपान की समानताओं और भिन्नताओं पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में होटल मैनेजमेंट संस्थानों के छात्र और खाद्य संस्कृति में रुचि रखने वाले बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन संस्कृतिक केंद्र में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह निनाद में अपन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें