दस दिन के कोर्स की फीस दस हजार
निम में शुरू होने वाले दस दिवसीय योग के प्रारंभिक पाठ्यक्रम की फीस करीब दस हजार होगी। जिसमें प्रशिक्षुओं के रहने-खाने की व्यवस्था भी संस्थान की ओर से की जाएगी। निम के रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार ने बताया कि कोर्स के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: केदारनाथ हेली सेवा का किराया पांच प्रतिशत बढ़ेगा, टिकट की बुकिंग के लिए पंजीकरण अनिवार्य
शरीर को फिट और दिमाग को चुस्त रखने में मददगार है योग
योग शरीर को फिट और दिमाग को चुस्त दुरुस्त रखने में मददगार है। पिछले करीब एक दशक में योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। सरकारी से लेकर निजी संस्थान भी अब अपने कर्मचारियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें योगाभ्यास कराने के अलावा योगाभ्यास के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे में निम में योग विषय पर पाठयक्रम की शुरूआत से युवाओं को लाभ मिलेगा।