राज्य संसदीय बोर्ड लेगा तय नामों के पैनल पर अंतिम निर्णय
पार्टी प्रत्याशियों के चयन पर उन्होंने साफ किया कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक की नियुक्त कर जिलों में भेजा जाएगा। उन्होंने अपेक्षा की कि अभी से एससी, एसटी, ओबीसी, महिला आदि वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए अच्छे दावेदारों के नामों पर विचार हो जाए। कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से नाम सामने आएं। उन्होंने कमेटी बनाकर वार्डों एवं मंडल में पदाधिकारियों को बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि उम्मीदवारी के लिए सभी को आवेदन करना अनिवार्य है।
तय नामों के पैनल पर अंतिम निर्णय राज्य संसदीय बोर्ड लेगा। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में नगर निकाय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...Kailash Gahtori Death: उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी के लिए छोड़ी थी सीट
‘केंद्र व राज्य की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं’
महेंद्र भट्ट ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ ही स्थानीय विकास के काम लोगों के बीच ले जाने का भी आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, लोकसभा चुनाव में की गई मेहनत को हमें निकाय चुनाव तक जारी रखना हैं। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक हम सभी को समन्वय बनाते हुए पूर्व की भांति निकाय चुनाव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।