फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: भाजपा ने अब निकाय चुनाव के लिए कस ली कमर, प्रत्याशियों के तैयार करेगी पैनल

Sat, 27 Apr 2024 05:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के लिए पैनल तैयार करेगी भाजपा

10 मई से फील्ड में भेजी जाएंगी टीमें, सहमति के आधार पर तय होंगे नाम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से फारिग होने के बाद अब भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कमर कस ली है। पार्टी जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश के लिए 10 मई से प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के तहत पार्टी टीमों का गठन करेगी और जिन्हें नामों का पैनल तैयार करने के लिए फील्ड में भेजा जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, राज्य में निकाय चुनाव जल्द होने की संभावना है। पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पहले से तैयारी कर रही है। पार्टी को पूरा भरोसा है कि सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी

विज्ञापन

राज्य की अधिकांश निकायों में भाजपा का कब्जा रहा है। इस वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेगी। भट्ट ने कहा, जल्द ही निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  दस हजार फीट ऊंचाई से अधिक वाले हिमाच्छादित क्षेत्रों में बिजली सस्ती, लेकिन अभी तक अधिसूचित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी अगले माह 10 मई तक चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। सबसे पहले पार्टी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके लिए पदाधिकारियों की टीम बनाई जाएगी, जो क्षेत्र में जाकर नामों का पैनल तैयार करेगी। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की सहमति के आधार पर नामों के पैनल तैयार होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें