फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो चरणों में हो पाएंगे नगर निकाय चुनाव, तीन निकायों में 15 नवंबर को चुनाव संभव नहीं

Mon, 15 Oct 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादन
विज्ञापन
dehradun nagar nigam
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर गरमाए माहौल के बीच तीन निकायों में किसी भी सूरत में 15 नवंबर को चुनाव संभव नहीं है। इन स्थितियों के बीच माना जा रहा है कि सभी नगर निकायों में चुनाव दो चरणों तक हर हाल में हो जाएगा। पहले चरण में 84 तो दूसरे चरण में तीन नगर निकायों में चुनाव कराने की स्थिति को सरकार सामने रख रही है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग को इसी तरह का चुनाव कार्यक्रम सरकार की तरफ से भेजा जा सकता है। सोमवार तक सरकार ये चुनाव कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग को भेजने की तैयारी में है। जो कार्यक्रम तय बताया जा रहा है, उसके अनुसार, 15 अक्तूबर को राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।

दरअसल, हाईकोर्ट के आदेश और सरकार की सक्रियता के बाद नगर निकाय चुनाव की संभावनाओं को ताकत मिली है। मगर तीन नगर निकायों पर जुड़ा पेच दूर नहीं हो पा रहा है। सात नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषद और 38 नगर पंचायतों में आरक्षण को सरकार ने फाइनल कर लिया है। अधिसूचना की औपचारिकता ही बची हुई है। मगर दिक्कत रुड़की, बाजपुर और श्रीनगर को लेकर है, जहां पर आरक्षण की प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


इसमे समय लगना तय है। ऐसे में बहुत तेजी भी सरकार दिखाए, तो इन तीन जगहों पर 15 नवंबर को चुनाव होने की कोई सूरत नहीं बन रही है। ये हो सकता है कि हाईकोर्ट अनुमति दे, तो डेढ़ से दो महीने का समय अतिरिक्त लेकर यहां सरकार चुनाव कराने की स्थिति में आ जाए।

विज्ञापन

सचिवालय में हुआ काम, आयोग का दफ्तर खुला

नगर निकाय चुनाव की गरमाहट के बीच शासन में शनिवार को छुट्टी के बावजूद काम हुआ। शहरी विकास विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने सचिवालय में दिन भर जुटकर अधिसूचना को अंतिम रूप दिया। हालांकि शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु के राजधानी से बाहर होने की वजह से अधिसूचना जारी नहीं हो पाई। विभागीय मंत्री मदन कौशिक का अनुमोदन भी शनिवार को नहीं मिल पाया। इन स्थितियों के बीच, राज्य निर्वाचन आयोग का दफ्तर भी शनिवार को खुला और वहां पर काम हुआ। हालांकि आयोग से जुडे़ अफसरों का कहना है कि निकाय चुनाव के संबंध में नहीं, बल्कि अन्य विभागीय कार्यों के लिए दफ्तर खोला गया था। मगर माना ये ही जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनाव की प्रबल संभावना को देखते हुए होमवर्क शुरू कर दिया है।

क्या है मंत्री के दिल में, कैसे होंगे सब जगह चुनाव
नगर निकाय चुनाव को लेकर भले ही सरकार की सक्रियता बढ़ गई हो, लेकिन तीन निकायों का सस्पेंस अभी दूर नहीं हुआ है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक लगातार कह रहे हैं कि सब जगह चुनाव होंगे, मगर तीन स्थानों पर आरक्षण का पेच फंसा होने की स्थिति में एक साथ सब जगह चुनाव कैसे मुमकिन है, वह इस पर अपनी रणनीति का खुलासा नहीं करना चाहते। शनिवार को भी उन्होंने दोहराया कि सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है। निकायों का आरक्षण फाइनल कर लिया गया है। इसकी अधिसूचना रविवार को या फिर सोमवार को कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें