जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तैयारी पूरी कर ली
- फोटो : amar ujala
नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनाव चिन्ह आवंटित करने की तैयारी पूरी कर ली है। आज जिले के छह नगर निकायों में मेयर, अध्यक्ष व सदस्य पद पर 878 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय किए चुनाव चिन्हों को निर्वाचन अधिकारियों को उपलब्ध कराए हैं।
जिला के छह निकाय नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश, नगर पालिका विकासनगर, डोईवाला, हरर्बटपुर व मसूरी में मेयर, अध्यक्ष पद पर 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इसी तरह छह निकायों के कुल 193 वार्डों में पार्षद व सदस्य पद पर 837 उम्मीदवारों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ होने से सोमवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से उम्मीदवारों को चुनाव आवंटन किया जाएगा। इसी दौरान उम्मीदवारों को चुनावी व्यय के लिए निर्धारित दरों की सूची भी उपलब्ध कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से चिन्हों का आवंटन शुरू होगा। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार अभियान में तेजी आएगी।
जांच व नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की स्थिति
निकाय मेयर/अध्यक्ष सदस्य
नगर निगम देहरादून 11 406
नगर निगम ऋषिकेश 4 196
नगर पालिका विकासनगर 3 43
नगर पालिका डोईवाला 9 93
नगर पालिका हरर्बटपुर 8 42
नगर पालिका मसूरी 6 57
..........................................................................
कुल- 41 837