भाजपा ने रविवार रात 76 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। शेष की सूची आज सोमवार को जारी की जाएगी। इससे पहले सूची को लेकर सुबह से महानगर कार्यालय में दावेदारों की भारी भीड़ रही। शाम को बैठक हुई। रात को प्रदेश कार्यालय से प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने सूची जारी की।
बंसल ने बताया कि अभी 76 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। शेष सूची कल जारी की जाएगी। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मंत्रणा के बाद जारी की गई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल आदि मौजूद रहे। इससे पहले शाम करीब साढ़े चार बजे महानगर कार्यालय पर बैठक की गई, लेकिन, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नहीं आने के चलते बाद में प्रदेश कार्यालय से सूची को जारी किया गया। वहीं, इस दौरान रेसकोर्स के निवर्तमान पार्षद मॉन्टी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, राजपुर विधायक खजानदास, महेश पांडेय, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, भाजयुमो महामंत्री राजेश रावत आदि मौजूद रहे।
वार्डवार भाजपा प्रत्याशियों के नाम
वार्ड आरक्षण की स्थिति प्रत्याशी
2 विजयपुर पिछड़ी जाति राजीव गुरुंग
3 रांझावाला अनारक्षित सुरेंद्र नेगी
4 राजपुर महिला अलका कुल्हान
5 धौरणखास अनुसूचित जाति चुन्नी लाल
7 जाखन अनारक्षित कमल थापा
8 सालावाला अनारक्षित भूपेंद्र कठैत
9 आर्यनगर अनुसूचित जाति योगेश घाघट
10 डोभालवाला अनारक्षित मोहन बहुगुणा
11 विजय कालोनी अनुसूचित जाति सत्येंद्र नाथ
12 किशननगर महिला नंदनी शर्मा
13 डीएल रोड अनुसूचित जाति(महिला) तारा देवी
14 रिस्पना अनुसूचित जाति(महिला) रानी कौर
15 करनपुर महिला प्रमिला कोहली
16 बकरालवाला अनारक्षित अशोक डोबरियाल
17 चुक्खुवाला अनारक्षित सुनील सोनकर
18 इंदिरा कालोनी अनुसूचित जाति(महिला) आशा सोनकर
19 घंटाघर कालिका मंदिर महिला चरणजीत कौर नागपाल
24 शिवाजी मार्ग अनुसूचित जाति विशाल कुमार
25 इंद्रेश नगर अनुसूचित जाति मनोज जाटव
26 धामावाला अनारक्षित रिंकी कपूर
27 झंडा मोहल्ला अनारक्षित अजय सिंघल
28 डालनवाला उत्तरी महिला गीता रावत
29 डालनवाला पूरब अनुसूचित जाति दीपक चारण
30 डानलवाला दक्षिण अनारक्षित राकेश मझखोला
31 कौलागढ़ महिला रीता विशाल (ऋतु)
33 यमुना कालोनी अनारक्षित सचिन गुप्ता
34 गोविंदगढ़ महिला महेंद्र कौर कुकरेजा
35 श्रीदेव सुमन नगर महिला बीना बिष्ट
36 विजय पार्क अनारक्षित अमिता सिंह
37 वसंत विहार अनारक्षित अंकित अग्रवाल
38 पंडितवाड़ी अनारक्षित रमेश काला
39 इंदिरानगर अनारक्षित शुभम नेगी
40 सीमाद्वार महिला मीरा कठैत
41 इंदिरापुरम महिला आशा भाटी
42 कांवली महिला अर्चना पुंडीर
43 द्रोणपुरी महिला रजनी
44 पटेलनगर पश्चिम महिला अनीता सिंह
45 गांधीग्राम महिला मीनाक्षी मौर्य
46 अधोईवाला अनारक्षित संजीव मल्होत्रा
47 चंदर रोड एमडीडीए कालोनी महिला सिंदा रावत
48 बद्रीश कालोनी अनारक्षित कमली भट्ट
49 भगत सिंह कालोनी अनारक्षित यतीश चंद्र काला
52 अजबपुर सरस्वती विहार अनारक्षित विमल उनियाल
53 माता मंदिर रोड अनारक्षित अनूप नौटियाल
54 चंद्र सिंह गढ़वाली अजबपुर महिला अल्का धनै
55 शाह नगर अनारक्षित राकेश पंडित
56 धर्मपुर अनारक्षित राजीव टोडी
58 डिफेंस कालोनी महिला सुशीला रावत
59 गुजराड़ा मानसिंह महिला पूनम फरासी
61 आमवाला तरला अनुसूचित जाति महिला नीतू वाल्मीकि
64 नेहरूग्राम अनुसूचित जनजाति महिला उर्मिला पाल
66 रायपुर अनारक्षित कपिल धर
67 मोहकमपुर अनारक्षित रविंद्र रावत
70 लक्खीबाग अनारक्षित सुशील गुप्ता
71 पटेलनगर पूर्वी पिछड़ी जाति महिपाल धीमान
72 विद्या विहार अनारक्षित राजपाल पयाल
74 ब्रह्मपुरी पिछड़ी जाति सतीश कश्यप
76 निरंजनपुर महिला श्रद्धा सेठी
77 माजरा पिछड़ी जाति अफताब अहमद
78 टर्नर रोड अनारक्षित सुभाष चौहान
79 भारूवाला ग्रांट अनारक्षित दीपक नेेगी
80 रेस्ट कैंप महिला अंजलि सिंघल
81 रेसकोर्स दक्षिण महिला राखी बड़थ्वाल
82 दीपनगर अनारक्षित दिनेश सती
84 बंजारावाला पिछड़ी जाति महिला नीलम उनियाल
86 सेवलाकलां अनुसूचित जाति दयाराम
88 मेहूंवाला पिछड़ी जाति महिला खालिदा अंसारी
89 हरभजवाला पिछड़ी जाति महिला गोदावरी देवी
90 मोहब्बेवाला पिछड़ी जाति ईश्वर नेगी
91 चंद्रबनी अनारक्षित सुखबीर बुटोला
92 आरकेडिया 1 पिछड़ी जाति गोविंद गोसांई
93 आरकेडिया 2 पिछड़ी जाति महिला बीना रतूड़ी
95 नत्थनपुर 2 अनारक्षित रवि गुसांई
96 नवादा पिछड़ी जाति मोहित वालिया
97 हर्रावाला अनुसूचित जाति विनोद कुमार
99 नकरौंदा महिला अजेयता पंवार