फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: मारपीट में घायल साथी का हालचाल पूछने एम्स पहुंचे निहंग, की संगतों से शांति बनाए रखने की अपील

Fri, 26 Jun 2026 10:37 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

निहंग सिखों के एक दल ने एम्स पहुंचकर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात की पर प्रशासन ने इसे पूरी तहर गोपनीय रखा। वहीं, सिखों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश पहुंचे निहंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग में निहंग सिखों व स्थानीय युवाओं के बीच हुई मारपीट में घायल एक निहंग को एम्स में भर्ती किया गया है। जिसे देखने के लिए निहंगों का एक दल एम्स पहुंचा। निहंगों ने एम्स में हो रहे उपचार को बेहतर बताया। इस संबंध में निहंगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को हिमाचल व उत्तराखंड की सीमा पर कुल्हाल चेक पोस्ट पर रोके गए निहंगों ने प्रशासन के समक्ष कई मांगे रखी थी। जिनमें एक मांग एम्स में भर्ती निहंग से मुलाकात की भी थी। शुक्रवार सुबह से ही आशंका जताई जा रही थी कि निहंगों का एक दल ऋषिकेश एम्स पहुंच कर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात कर उसका हाल चाल जानेगा।

बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


हांलाकि पुलिस प्रशासन और एम्स प्रशासन इस बात से इंकार करता रहा। निहंग सिखों के एक दल ने एम्स पहुंचकर यहां भर्ती निहंग से मुलाकात की पर प्रशासन ने इसे पूरी तहर गोपनीय रखा। लेकिन निहंगों के ग्रुप ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल दिया। जिसके बाद खुलासा हुआ। जिसमें निहंग एम्स में उपचार को बेहतर बता रहे हैं।

निहंग यह भी कह रहे हैं कि प्रशासन बेहतर सहयोग कर रहा हैं। निहंग वीडियों के माध्यम से सभी संगतों से शांति बनाए रखने की अपील भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें