फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: निहंगों से वार्ता के बाद कुल्हाल चेक पोस्ट से बैरिकेड हटाए, बहाल हुआ यातायात, घंटों बाद मिली राहत

Fri, 26 Jun 2026 10:14 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरबर्टपुर(देहरादून)

सार

प्रशासन, पुलिस और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता के शांति व्यवस्था बहाल हो गई थी। उसके बाद पुलिस की ओर से चेक पोस्ट से बैरिकेड हटा दिए गए।
विज्ञापन
कुल्हाल बॉर्डर से हटाए बैरिकेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार रात को निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल चेक पोस्ट बैरिकेड तोड़कर राज्य सीमा में दाखिल हो गया था। जत्थे को समझा बुझाकर वापस भेजने के बाद चेक पोस्ट पर फिर से बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कई निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहन चेक पोस्ट पर फंस गए। कड़ी धूप के बीच लोग पैदल ही बैरिकेडिंग के किनारे से निकलकर आवागमन करते रहे। खासकर महिलाओं और छोटे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 2.40 पर बैरिकेड को हटाया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

हालांकि कुल्हाल चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग के बाद लोगों पर नए पुल से बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से आवागमन करने का विकल्प था। लेकिन सुबह चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग के कारण पुराने पुल से गुजरने वाले वाहनों के पहिए थम गए। पुल पर कई निजी और छोटे-बड़े यात्री वाहन भी फंसे हुए थे। अधिकतर वाहन दोनों राज्यों के बीच दैनिक आवाजाही करने वाले कर्मचारियों, फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मियों और अन्य लोगों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन, पुलिस और निहंग सिखों के बीच हुई वार्ता के शांति व्यवस्था बहाल हो गई थी। उसके बाद पुलिस की ओर से चेक पोस्ट से बैरिकेड हटा दिए गए। पुलिसकर्मियों ने यातायात सुचारू कराया। सुरक्षा की दृष्टि से चेक पोस्ट पर कुछ-कुछ दूरी पर पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें