फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरा पारा, शाम में बाहर निकलें तो रहें सावधान

Sat, 05 Dec 2015 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम ढलते ही दून के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान जहां 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं रात का पारा सामान्य से करीब दो डिग्री तक नीचे आ गया। मौसम विभाग ने सर्द रातों का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन की शुरुआत मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ हुई। इसके बाद करीब 11 बजे धूप की गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि दिन में हल्की हवाओं के चलते तापमान एक डिग्री तक गिर गया।

रात हुई ठंडी
रात का पारा आश्चर्यजनक रूप से और नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री नीचे 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अब तापमान में गिरावट का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप रहेगा। हालांकि कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें