फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईसी की वेबसाइट ठप होने से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने व गाड़ियों की जांच ठप

विज्ञापन
आरटीओ आॅफिस में लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए युवकों की लगी कतार ।
विज्ञापन
देहरादून। एक सितंबर से केंद्र सरकार की ओर से लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट से लोग परेशान हैं। अभी तक बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चला रहे लोग लाइसेंस बनवाने के लिए कतारों में लगे हुए हैं। प्रदूषण की जांच करवाने के लिए केंद्रों के बाहर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। इस कड़ी में पिछले तीन दिन से एनआईसी (नेशनल इनफॉर्मेशन सेंटर) की वेबसाइट में बार-बार तकनीकी खामी आने से परिवहन विभाग के अधिकारी और प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक परेशान हैं।
विज्ञापन

राजधानी के 19 प्रदूषण जांच केंद्रों पर सोमवार को भी दिनभर मारामारी की स्थिति रही। वाहनों की जांच कराने पहुंचे कई लोग घंटों लाइनों में लगे रहे। कई केंद्रों पर जैसे ही किसी वाहन संचालक का नंबर आया ऐन वक्त पर वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया। इस पर कई बार केंद्र और वाहन संचालकों में नोकझोंक हुई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था। एक प्रदूषण जांच केंद्र के संचालक गौरव और आबिद अली ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से वेबसाइट में खामी आने से प्रमाणपत्र जारी करने में बहुत दिक्कत आ रही है। हालांकि दो-तीन घंटे के अंतराल पर वेबसाइट चलने से कुछ राहत मिली है। यही आलम आरटीओ में रहा। सुबह से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोग कतारों में लगे रहे। लेकिन बार-बार वेबसाइट बंद होने से लोग परेशान रहे।
एनआईसी की वेबसाइट में बार-बार तकनीकी खामी से दिक्कत आ रही है। इस संबंध में एनआईसी के विशेषज्ञों को अवगत कराया गया है। जब भी वेबसाइट काम करती है तो ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीकरण का काम तेजी से किया जाता है। आवेदकाें को दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद पांडे, एआरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें