पोषण माह के तहत जीआईसी ग्वासापुल में आयोजित गोष्ठी में मौजूद छात्र और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां।
- फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर/नागथात। पोषण माह के तहत बुलाकीवाला मदरसा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फहमिदा ने छात्राओं को आयरन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी। कहा बढ़ती उम्र में आयरन की मात्रा जरूरी होती है। आयरन एनीमिया को रोकने में भी सहायक होता है। कहा कि यदि बेटियां शिक्षित समाज का आधार हैं। यदि बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज भी शिक्षित होगा। उन्होंने लोगों से बेटियों को स्कूल भेजने की अपील की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिमानी भी मौजूद रही। वहीं जीआईसी ग्वांसापुल में भी इंद्रोली कंदाड़ आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षा चौहान, उर्मिला रावत, सहायिका सुनीता देवी ने छात्राओं को जागरूक किया। वहीं कालसी प्रखंड के मेहरावना, बुरास्वा और भगोती क्षेत्र में भी पोषण अभियान चलाया गया। जिसके तहत छात्रों को पौष्टिकआहार, डायरिया, नंदा गौरा देवी योजना और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यकर्ता निशा जोशी ने कहा कि गांव और घर के आसपास सफाई रख बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के समय पर टीकाकरण की बात कही। इस इस अवसर पर एएनएम रविता यादव, चिमनी देवी, बृजेश जोशी, सूरत सिंह, टीकाराम आदि मौजूद रहे।