फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-74 घोटाला : 18 नए आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र पेश, विदेश भागे आरोपी किसानों पर कसेगा शिकंजा

Fri, 21 Feb 2020 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल

सार

  • सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने बृहस्पतिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम राजीव कुमार खुल्बे की अदालत में 18 नए आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किए। मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विवेचनाधिकारी और एसआईटी के एडिशनल एसपी स्वतंत्र कुमार और उनकी टीम में शामिल संजय पांडे ने मामले में 18 नए आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किए। अभियोजन पक्ष से मामले की पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी 18 आरोपियों को 29 फरवरी को न्यायालय में उपस्थित होने संबंधी नोटिस जारी किए हैं।

इनके खिलाफ पेश हुए आरोप पत्र

1 - बलवंत सिंह पुत्र महाराज सिंह निवासी गिन्नीखेड़ा काशीपुर।
2 - अवतार सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी मुड़ियामनी बाजपुर।
3- अंजू जैन पत्नी सुनील कुमार निवासी आलापुर बाजपुर।
4- दिलशेर पुत्र धरम सिंह निवासी मुड़ियामनी बाजपुर।
5- जरनैल सिंह पुत्र सुंदर सिंह निवासी मुकंदपुर गदरपुर।
6- नरेंद्र पाल पुत्र प्रतार सिंह राणा निवासी रामनगर केलाखेड़ा।
7- अरविंद राणा पुत्र प्रताप सिंह राणा निवासी केलाखेड़ा।
8- महेश लाल पुत्र लक्ष्मण दास निवासी ज्ञानविहार कॉलोनी गदरपुर।
9- प्रभसरन पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बिजपुरी केलाखेड़ा।
10- दलजीत कौर पत्नी स्व. सुरेंद्र सिंह निवासी बिजपुरी केलाखेड़ा।
11- भाग सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी महेशपुरा किशनपुर बाजपुर।
12- जसवंत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह महेशपुरा बाजपुर।
13- मीरा अग्रवाल पत्नी मोहित अग्रवाल निवासी सुभाषनगर बाजपुर।
14- संतोष गुप्ता पत्नी स्व. भगवान दास निवासी सुभाषनगर बाजपुर।
15- मोहित अग्रवाल पुत्र स्व. भगवान दास निवासी सुभाषनगर बाजपुर।
16- हरप्रीत कौर पत्नी हरदीप सिंह निवासी ताली फार्म बाजपुर।
17- हरजिंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह निवासी ताली फार्म बाजपुर।
18- सुखजिंदर कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी ताली फार्म बाजपुर।

कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही एसआईटी
एनएच भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी अब विदेश भागे चार आरोपी किसानों के खिलाफ शिकंजा कसेगी। आरोपियों को सीबीआई के माध्यम से पत्र (एलआर) भेजा जाएगा। कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया जाएगा। इधर, फरार चल रहे 36 किसानों के खिलाफ एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी अब तक अधिकारी, कर्मचारी, दलाल और किसानों सहित 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से कई अधिकारी, कर्मचारियों को जमानत मिल चुकी है। दो सप्ताह पहले एसआईटी ने तीन महिलाओं सहित 14 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसके अलावा एसआईटी ने 36 ऐसे किसानों को चिह्नित किया था, जिन्होंने गलत तरीके से मुआवजा हासिल किया था। इन किसानों को धारा 41 का नोटिस दिया जा चुका है। एसआईटी संबंधित थानों की पुलिस के माध्यम से किसानों की गिरफ्तारी कर सकती है।

इधर, गलत तरीके से मुआवजा लेकर विदेश भागे चार किसानों पर भी एसआईटी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। एसआईटी किसानों के परिजनों के माध्यम से तलब करेगी। किसानों के नहीं आने की दशा में कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि विदेश भागे किसानों को सीबीआई के माध्यम से एलआर भेजकर बुलाया जाएगा। उनके नहीं आने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इससे पहले किसानों के परिजनों के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें