फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले एक साल में मिलेगा अमृत योजना के कार्यों का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे अमृत योजना के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में शहरवासियों को अमृत योजना के कार्यों का लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कौलागढ़ में करोड़ों की लागत से बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लोकार्पण के लिए तैयार है। कई इलाकों में जल निकासी की योजना भी पूरी कर ली गई है। राजीव जुयाल मार्ग, भंडारीबाग और इंदिरा गांधी मार्ग में हर बारिश में जलभराव के कारण लोगों को परेशान रहना पड़ता है। अब इन सभी क्षेत्रों में जल निकासी की योजना बनाकर काम किया जा रहा है। अब बरसात का अंतिम चरण है। कौलागढ़ में सात करोड़ की लागत वाला एसटीपी का निर्माण अगले वर्ष मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। अमृत योजना के तहत कई काम पूरे हो चुके हैं। कई काम अभी पाइप लाइन में हैं। इस दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप जोशी, हेम जोशी, आशीष कठैत, अरविंद सिंह सजवाण, भजन सिंह चौहान, प्रमोद नौटियाल, वाणी विलास तिवाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें