फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट में हुआ सुधार, अब ये होंगे दाम

Tue, 04 Nov 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून जिला प्रशासन ने राजपुर रोड के सर्किल रेट का गलत स्लैब सोमवार को सुधार लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि बीच में एक केटेगरी में गड़बड़ होने की वजह से पूरे स्लैब में गड़बड़ी आ गई थी। गलती पकड़ी गई तो इसे सुधारा गया है।
विज्ञापन


अब राजपुर @ 60,000 रुपए
जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव ने पत्रकारों को बताया कि राजपुर रोड का घंटाघर से आरटीओ ऑफिस तक की केटेगरी में चूक हुई थी। गलती से चार्ट में 60,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर के स्थान पर 50,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर चढ़ गया था।

इस एक गलती के कारण नीचे की जितनी केटेगरी थीं उनमें भी गलत रेट चढ़ गया था। बताया कि सर्किल रेट की गड़बड़ी सुधार कर इसे एनआईसी और महानिदेशक स्टांप के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन


बताया कि राजपुर रोड को घंटाघर से आरटीओ, आरटीओ से ब्लाइंड स्कूल, ब्लाइंड स्कूल से मसूरी डायवर्जन, मसूरी डायवर्जन से मालसी पार्क और मालसी पार्क से कुठाल गेट और कुठाल गेट से राजपुर तक बांटा गया है।

डायवर्जन से कुठाल गेट तक सर्किल रेट 21,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर और कुठाल गेट से राजपुर तक 18,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर किया गया है।

बताया कि सर्किल रेट की बुकलेट तैयार करके शासन को भेज दी गई है। अपर मुख्य जिलाधिकारी वित्त प्रताप सिंह शाह ने सचिव राजस्व को जिले के सर्किल रेट की बुकलेट दी।

रिवाइज सर्किल रेट लिस्ट
क्षेत्र -- पुराना -- पहले -- रिवाइज
राजपुर रोड (घंटाघर से आरटीओ)- 39000 - 50000 - 60000
राजपुर रोड (आरटीओ से ब्लाइंड स्कूल)- 33000 - 39000 - 50000
पलटन बाजार - 29000 - 39000 - 40000
सहारनपुर रोड - 26000 - 39000 - 40000
चकराता रोड - 26000 - 39000 - 40000
हरिद्वार रोड - 17000 - 25500 - 25500
ईसी रोड - 23000 - 25500 - 25500
सहस्त्रधारा रोड - 8500 - 10000 - 12000
डायवर्जन रोड से मालसी डीयर पार्क - 13000 - 18000 -21000
(रेट रुपए प्रति वर्ग मीटर में)

इंडस्ट्रियल एरिया में चार गुना वृद्धि
नए सर्किल रेट में सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया के रेट में चार गुना तक बढ़ोतरी की गई है। इस एरिया में आने वाले सेंट्रल होपटाउन, छरबा, सेलाकुई आदि क्षेत्रों में जमीनों और मकानों के दाम आसमान छूने की आशंका बढ़ गई है।

यह है रेट
क्षेत्र - पुराना - नया
सेंट्रल होपटाउन - 6000 - 23000
छरबा - 6000 - 23000
(रेट रुपए प्रति वर्ग मीटर में)
          
सर्किल रेट से ढाई सौ करोड़ राजस्व मिलेगा
जिलाधिकारी ने बताया कि नए सर्किल रेट से सरकार को एक साल में 200 से 250 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होगा। अभी तक स्टांप ड्यूटी से सरकार को 150 करोड़ राजस्व मिल रहा था।

बेस रेट पर सर्किल रेट बढ़ाया गया है। राजपुर रोड पर 22 से 46 फीसदी, सहारनपुर रोड पर 52 फीसदी, डायवर्जन पर 40 फीसदी, सहस्त्रधारा रोड पर 40 फीसदी बेस रेट में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री शुरू
नए सर्किल रेट पर सोमवार से भूमि की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि बीच में रविवार पड़ गया इससे नई दर पर रजिस्ट्री नहीं हुई।

इधर सब रजिस्ट्रार आफिस में सोमवार को 10 रजिस्ट्री नई दर से हुई हैं। एक नवंबर को सर्किल रेट की घोषणा के दिन पुरानी दर से रजिस्ट्री हुई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें