फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपती की मौत, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 17 Jul 2026 02:35 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार।

सार

कोटद्वार में एक नवदंपती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से  सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार में एक नवदंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस को सनेह के जंगल क्षेत्र में एक बाइक लावारिस हालत में मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, तो करीब डेढ़ सौ मीटर जंगल के भीतर एक पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटके मिले।

ये भी पढे़ं...Ghansali:  एआई वीडियो पर विवाद, कटघरे में खड़े दिखाए पीएम मोदी सहित कई नेता, फेसबुक यूजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी पहचान सतविंदर सिंह (25) निवासी गांव प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर, राजस्थान और उसकी पत्नी अमनदीप कौर (22) के रूप में हुई। अमनदीप कौर का मायका ग्राम प्रेमनगर, जहानाबाद, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश का बताया गया है। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। नवदंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें