फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छह हजार कर्मचारियों को नए साल की सौगात, मिलेगा पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के हैं वर्कचार्ज कर्मचारी
विज्ञापन

- अब पेंशन में जुड़ेगी वर्कचार्ज सेवा अवधि
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के लगभग छह हजार कर्मचारियों को नए साल पर सरकार ने बड़ी सौगात दी है। कर्मचारियों की वर्कचार्ज सेवा को जोड़कर उन्हें पेंशन का लाभ मिलेगा।
सिंचाई और लोक निर्माण विभाग में वर्ष 2005 से पहले कर्मचारी वर्कचार्ज पर थे, जो इसके बाद नियमित हो गए थे। विभागों में खाली पदों पर नियमित हुए इन कर्मचारियों की एक अक्तूबर वर्ष 2005 के बाद पुरानी पेंशन बंद हो गई थी। इसके खिलाफ कुछ कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद त्रिवेंद्र सरकार में कुछ कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया, लेकिन कुछ को छोड़ दिया था। वर्ष 2023 में सरकार ने एक अन्य आदेश जारी कर पेंशन के इस आदेश को वापस ले लिया था। कर्मचारी इसके विरोध में आंदोलनरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब धामी कैबिनेट ने सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के वर्कचार्ज कार्मिकों की वर्कचार्ज सेवा अवधि को पेंशन में जोड़ने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम रावत के मुताबिक इस फैसले के लिए सरकार का आभार। इस फैसले से विभाग में वर्षों से सेवा कर रहे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें