क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में संचालित होटल और हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों की 60 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग होने से होटल और कैंप व्यावसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं अधिक ठंड होने के कारण राफ्टिंग कारोबारी मायूस हैं।
नए साल का जश्न
कैंप संचालक त्रिवेंद्र नेगी, अमित राणा, शैलेंद्र नेगी, अरविंद नेगी, नरेंद्र नेगी, शुभम सिंघल ने बताया कि क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में अभी से करीब 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है। कैंपों में प्रति पर्यटक शुल्क करीब ढाई हजार रुपये है। इसमें पर्यटक को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का भोजन और शाम का स्नैक्स शामिल है।