फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: उत्तराखंड में दो जनवरी तक 24 घंटे खुले रखे जा सकेंगे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे

Fri, 30 Dec 2022 04:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राज्य में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे सामान्य तौर पर रात 10 बजे के बाद बंद हो जाते हैं, लेकिन अब नववर्ष को देखते हुए प्रमुख पर्यटक स्थलों में मसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, लैंसडौन समेत कई अन्य स्थानों पर होटल पैक हो चुके हैं।
विज्ञापन
होटल(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में आज शुक्रवार से दो जनवरी तक होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे 24 घंटे खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने नववर्ष मनाने के लिए पर्यटकों के बड़ी संख्या में आने की संभावना को देखते हुए निर्णय लिया गया है। होटल और रेस्टोरेंट से जुड़ी एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया था। अपर सचिव पर्यटन सी रविशंकर ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


New Year 2023: मसूरी में कई मार्ग रहेंगे वन-वे, दो दिन माल रोड पर नहीं जाएंगे वाहन, पढ़ें ट्रैफिक प्लान

राज्य में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे सामान्य तौर पर रात 10 बजे के बाद बंद हो जाते हैं, लेकिन अब नववर्ष को देखते हुए प्रमुख पर्यटक स्थलों में मसूरी, नैनीताल, नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, लैंसडौन समेत कई अन्य स्थानों पर होटल पैक हो चुके हैं। जीएमवीएन और केएमवीएन के प्रमुख होटलों में भी बड़ी संख्या में कमरों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए सरकार ने यह छूट दी है। आदेश में कहा गया कि 30 दिसंबर 2022 से दो जनवरी 2023 तक जनहित में राज्य के सभी होटल, रेस्टोरेंट व ढाबे, चाय व खानपान की अन्य दुकानें 24 घंटे खुली रखी जा सकेंगी, लेकिन सभी को सुसंगत नियमों का पालन भी करना होगा। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

विज्ञापन

चार दिन तक 24 घंटे खुलेंगे अंग्रेजी शराब के ठेके  
नए साल के जश्न के मद्देनजर अंग्रेजी शराब के ठेके 30 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक 24 घंटे खुले रहेंगे। शासन ने इसके आदेश जारी किए हैं। आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल के अनुसार, पर्यटन विभाग ने इस संबंध में अनुरोध किया था।

बताया था कि नए साल के जश्न के लिए पर्यटन स्थल 90 फीसदी तक फुल हैं। ऐसे में पर्यटकों की अंग्रेजी शराब की मांग रहती है। इस पर पर्यटन विभाग ने ठेके खुलने का समय बढ़ाने को कहा था। इस पर विचार करते हुए ठेकों के समय को 24 घंटे कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें