राजधानी देहरादून के होटलों में न्यू ईयर के लिए केवल उन्हीं पर्यटकों को अनुमति होगी, जिन्होंने पहले ही एडवांस बुकिंग की है। वह लोग भी होटल में केवल सादे समारोह में नया साल मना सकते हैं। उन्हें भी डीजे लगाकर डांस करने की अनुमति नहीं होगी।
कोविड-19 को देखते हुए प्रशासन ने होटल-रेस्त्रां में पार्टी और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक आयोजन पर रोक लगाई है। मंगलवार को प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि जिन पर्यटकों ने होटलों में नव वर्ष 2021 के लिए पहले से कमरे बुक करवा रखे हैं, केवल उन्हीं को कोविड-19 की एसओपी के अनुसार सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए सादे समारोह मेें जश्न मनाने की अनुमति होगी।
डीजे लगाकर सामूहिक नृत्य करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।