फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: देहरादून के होटलों में केवल एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक सादे समारोह में मनाएंगे न्यू ईयर

Tue, 29 Dec 2020 10:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सीडीओ नितिका खंडेलवाल ने बताया कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रतिबंधित की गई सामूहिक पार्टी
  • होटल, रेस्त्रां में नहीं होगी डीजे लगाकर डांस करने की अनुमति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के होटलों में न्यू ईयर के लिए केवल उन्हीं पर्यटकों को अनुमति होगी, जिन्होंने पहले ही एडवांस बुकिंग की है। वह लोग भी होटल में केवल सादे समारोह में नया साल मना सकते हैं। उन्हें भी डीजे लगाकर डांस करने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


कोविड-19 को देखते हुए प्रशासन ने होटल-रेस्त्रां में पार्टी और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक आयोजन पर रोक लगाई है। मंगलवार को प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि जिन पर्यटकों ने होटलों में नव वर्ष 2021 के लिए पहले से कमरे बुक करवा रखे हैं, केवल उन्हीं को कोविड-19 की एसओपी के अनुसार सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए सादे समारोह मेें जश्न मनाने की अनुमति होगी।

डीजे लगाकर सामूहिक नृत्य करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

संतला देवी मंदिर के आसपास नहीं होगी कोई पार्टी   

इसके लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अगर इन नियमों का उल्लंघन पाया गया और कहीं भी सामूहिक पार्टी होती मिली तो संबंधित होटल स्वामी को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

सीओ मसूरी और थाना कैंट पुलिस ने मंगलवार को संतला देवी मंदिर नदी क्षेत्र के आसपास के ग्राम प्रधानों और अन्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 31 से एक जनवरी तक यहां के आसपास होटलों आदि में पार्टिंयां प्रतिबंधित हैं।

यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही यहां नदी के अपापास भी यदि किसी ने कोई पार्टी या मीट आदि बनाया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें