विक्रम/मैजिक रूट
राजपुर रोड (एक नंबर) के विक्रम ग्लोब चौक से वापस होंगे। रायपुर रोड (दो नंबर) के विक्रम सर्वे चौक से वापस होंगे। रिस्पना (तीन नंबर) के विक्रम दून चौक से वापस होंगे। पांच और आठ नंबर के विक्रम तहसील चौक तक आ सकेंगे।
सिटी बस रूट
राजपुर रोड जाने वाली बस का सवारी चढ़ाने और उतारने का नया प्वाइंट ऑरियंट चौक रहेगा। डोईवाला व सहस्रधारा जाने वाली बस का सवारी चढ़ाने-उतारने का नया प्वाइंट रेंजर्स ग्राउंड रहेगा।
ये भी पढे़ं...पेपर लीक प्रकरण: यूकेएसएसएससी की परीक्षा रद्द, जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला
डायवर्जन व्यवस्था
यातायात दबाव अधिक होने पर सर्वे चौक होते हुए रायपुर से आने वाला यातायात कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर पर दबाव होने पर राजपुर रोड से आने वाला यातायात ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर और दर्शनलाल से आने वाला यातायात लैसडौन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। धर्मपुर चौक पर यातायात दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा। नेहरू कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फव्वारा चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।