फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! कर चोरी पर शिकंजा कसेगी अब ये टीम

Sat, 11 Aug 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
income tax
विज्ञापन

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) ने कर चोरी पर शिकंजा कसने के लिए ‘टैक्स इवेजन टीम’ बनाई है। कुमाऊं में पहली बार सीजीएसटी ने ऐसी टीम का गठन किया है।

विज्ञापन


इस टीम की तैनाती ऊधमसिंह नगर (रुद्रपुर) में है। यह टीम तराई से पहाड़ तक कंपनियों की निगरानी करेगी। सीजीएसटी की इस टीम में एक सहायक आयुक्त समेत सात सदस्य होंगे।

यह टीम राज्य में बाहर से आने और जाने वाले कर चोरी के माल पर शिकंजा, ई वे बिलों की चेकिंग, रिटर्न जमा नहीं करने वाली कंपनियां, टैक्स भुगतान नहीं करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसेगी। इसके साथ ही ट्रेनों से आने वाले कर चोरी के माल की रोकथाम के लिए भी काम करेगी।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

एक हजार से अधिक कंपनियों की हो रही निगरानी

वर्तमान में रिटर्न नहीं देने वाली कंपनियां टैक्स इवेजन टीम के रडार पर हैं। अभी टीम 1000-1200 कंपनियों की निगरानी कर रही है। वहीं टैक्स जमा नहीं करने वाली कंपनियों की गोपनीय निगरानी की जा रही है। 

जरूरत पड़ी तो मिलेंगे छह और अफसर
टैक्स इवेजन टीम को मैन पावर की कमी से दिक्कत नहीं हो इसलिए अतिरिक्त अफसरों का भी इंतजाम किया गया है। रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर डिविजन में दो-दो अफसरों का चयन किया गया है जो जरूरत पड़ने पर कभी भी टीम के साथ काम करने को तैयार हैं। इनके आवश्यक जीएसटी लाग इन भी बनाए गए हैं। 

रुद्रपुर में टैक्स इवेजन टीम बनाई गई है। यह टीम अभी रिटर्न फाइल नहीं करने वाली कंपनियों की निगरानी कर रही है। 
- एचवी पांडे, सहायक आयुक्त सीजीएसटी हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें