निर्देशक राजमौली ने जहां शूटिंग से संबधित चर्चा निजी सचिव के साथ की, वहीं निजी सचिव केके मदान ने राजमौली और टीम को शूटिंग में पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सीएम से भी मुलाकात के लिए निर्देशक राजमौली को न्योता दिया।
उत्तराखंड में होने वाली इस शूटिंग में बज मेकर्स कंपनी बतौर लाइन प्रोड्यूसर काम करेगी। कंपनी के मालिक गौरव गौतम और पर्व बली ने इस पर खुशी जाहिर की। बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि एसएस राजमौली और उनके पुत्र कार्तिक मौली ने अपनी टीम के साथ कई लोकेशन देखीं हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही दून में एक बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
अदलखा ने बताया कि यह उत्तराखंड के लिए बेहद खुशी की बात ही है कि तीन सौ से चार सौ करोड़ के बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है। उन्होंने इसके लिए विशेष रूप से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को लेकर उनके सकारात्मक नजरिए का ही परिणाम है कि एसएस राजमौली जैसे बड़े निर्देशक उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे है। इस मौके पर शिवम अग्रवाल सहित टीम मौजूद रही।