फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावत के नए स्टिंग पर BJP ने मांगा इस्तीफा

Tue, 14 Feb 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने सामने आए कथित नए स्टिंग पर मुख्यमंत्री हरीश रावत से त्याग पत्र मांगा है। भाजपा ने सीबीआई से भी मांग की है कि मुख्यमंत्री के स्टिंग के पुराने मामले की जांच में इस स्टिंग को भी जोड़ा जाए।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी पार्टी के विधायक दान सिंह भंडारी को अपने साथ ले जाने के लिए सात करोड़ रुपये की डील की गई। इससे जुड़ा स्टिंग आपरेशन सामने आने से बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार की कलई खुल गई है।

मुख्यमंत्री में अगर तनिक भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। भट्ट ने कहा कि भाजपा द्वारा पहले से जो बात कही जा रही थी, वह अब सत्य सिद्ध हो गई है। राज्य विधान सभा में भाजपा के विधायकों की संख्या कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने भंडारी से डील की।
विज्ञापन


उनसे सात करोड़ की डील करने के बाद इस्तीफा देने से पहले एक करोड़ रुपये दिये। इसके बाद दो करोड़ रुपये और दिए गए। इससे एक बार फिर देवभूमि शर्मसार हुई है। यह बहुत गंभीर मामला है। इसमें डील करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें